Horoscope for December 10, 2023 वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल

- Advertisement -

 

मेष Horoscope for December 10, 2023

Horoscope for December 10, 2023 आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको किसी काम को करने में मदद मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां से घबराएं नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। परिवार में लोगों को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता से आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

- Advertisement -

 

वृष Horoscope for December 10, 2023

Horoscope for 10 December 2023
Horoscope for 10 December 2023

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और आपको यदि किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह भी आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। पूरी लिखा पढ़ी करके ही धन उधार दें। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपको समस्या होगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन Horoscope for December 10, 2023

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जॉब करने वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन फिर भी घबराएंगे नहीं, उनका डटकर सामना करेंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी और आप किसी पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आपको किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनमानी चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क Horoscope for December 10, 2023

Horoscope for 10 December 2023
Horoscope for 10 December 2023

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी बिजनेस संबंधी डील को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें।

सिंह Horoscope for December 10, 2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें उन्हें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी। आप किसी आवश्यक काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते अपने किसी मित्र से धन उधार लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन आप अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं पर पूरा फोकस बनाए रखें। पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

कन्या

Horoscope for 10 December 2023
Horoscope for 10 December 2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और आप अपनी संतान की किसी फरमाइश को पूरा करने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थागित कर दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी काम को लेकर पहले धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो उसमें ढील ना दें।

तुला

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी नए रिसर्च में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको वरिष्ठ सदस्य यदि किसी काम को करने की सलाह दें, तो उस पर अमल अवश्य करें। संतान की तरक्की में आ रही बाधा आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको यदि नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और जीवनसाथी से यदि दूरियां हो गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुराना काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप किसी बिजनेस संबंधी डील को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके किसी परिजन को रिटायरमेंट मिलने से परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसमें ढील देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। परिवार में यदि कोई कलह है और लंबे समय से चल रही थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। आपको चिंता रहने के कारण किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किस पहले करूं और किस बाद में। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। आपके कुछ बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन आप यदि उन पर लगाम लगाएंगे, तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से बेहतर कर पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी नई डील को फाइनल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं। संपत्ति संबंधित निवेश से भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन परिवार में लोगों का आपको पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग का अपने व्यवहार के कारण साथी से वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें, नहीं तो वह आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों में नहीं आना है, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें उनके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको नौकरी में किसी काम को करने में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो इससे आपका प्रमोशन रुक सकता है और आपका भाई बहनों से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह बढ़ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। संपत्ति की खरीदारी करने की यदि आपने योजना बनाई थी, तो आप उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपको अच्छा धन लाभ मिलने से आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -