Hate speech specialist T Raja’s rally हेट स्पीच के लिए बदनाम टी राजा सिंह की रायपुर रैली, सुप्रीम कोर्ट ने कलेक्टर और SP को निगरानी के दिए निर्देश

- Advertisement -

रायपुर। Hate speech specialist T Raja’s rally सुप्रीम कोर्ट ने रायपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हिंदू संगठन और भाजपा विधायक टी राजा सिंह की रायपुर में होने वाली रैलियों के दौरान कोई नफरत भरे भाषण न दिये जाएं.

Hate speech specialist T Raja’s rally

Hate speech specialist T Raja's rally
Hate speech specialist T Raja’s rally

टी राजा तेलंगाना से भाजपा विधायक है. 19 से 25 जनवरी तक टी राजा सिंह रायपुर में कई रैलियां करने वाले हैं. इस दौरान उनके हेट स्पीच देने की आशंका है. बता दें कि टी राजा हेट स्पीच को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रायपुर कलेक्टर और एसपी पर इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

- Advertisement -

रैली स्थल पर रिकॉर्डिंग सुविधाओं के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश भी सुप्रीम कोर्ट ने दिया है. ताकि अगर कुछ भी होता है तो नफरत फैलाने वाले भाषणों के अपराधियों की पहचान की जा सके.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -