सार Guru Varun Yuti 2025
Guru Varun Yuti 2025 देवगुरु बृहस्पति का वरुण ग्रह के साथ विशेष संयोग के चलते केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। गुरु और वरुण दोनों ही ग्रह एक दूसरे के से 90 अंश पर हैं, जिससे इस केंद्र योग के निर्माण से कुछ राशि वालों को सफलता मिलने और जीवन में बदलाव का संकेत हैं।
ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति ग्रह का विशेष महत्व होता है। गुरु बृहस्पति एक राशि में करीब एक साल तक रहते हैं फिर इसके बाद ही दूसरी राशि में गोचर करते हैं। यानी गुरु के सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में 12 वर्ष का समय लगता है। देवगुरु मौजूदा समय में मिथुन राशि में है और खासतौर पर ये अतिचारी अवस्था में हैं। गुरु के अतिचारी होने से गुरु चाल बहुत तेज हो जाती है। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को सभी नवग्रहों में खास स्थान होता है। गुरु ग्रह धर्म, शिक्षा, ज्ञान, सुख-समृद्धि, विवाह, संतान और अध्यात्म आदि का कारक ग्रह माना जाता है।
गुरु के मिथुन राशि में होने से समय-समय पर दूसरे ग्रहों के साथ युति करते हैं या फिर विशेष द्दष्टि पड़ती है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति का वरुण ग्रह के साथ विशेष संयोग के चलते केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। गुरु और वरुण दोनों ही ग्रह एक दूसरे के से 90 अंश पर हैं, जिससे इस केंद्र योग के निर्माण से कुछ राशि वालों को सफलता मिलने और जीवन में बदलाव का संकेत हैं। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
मेष राशि Guru Varun Yuti 2025

मेष राशि वालों के लिए गुरु-वरुण केंद्र योग बहुत शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि वालों को आने वाले समय में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आने वाले कुछ दिनों में कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपको मेहनत का फल मिलेगा। निवेश संबंधी योजनाओं में आपको भरपूर लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि Guru Varun Yuti 2025

कर्क राशि वालों के लिए गुरु और वरुण के द्वारा केंद्र योग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। करियर-कारोबार में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। जिस काम को करने में आपको बार-बार असफलता प्राप्त हो रही थी उसमें अब बाधाएं कम आएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और धन लाभ के अच्छे और भरपूर मौके मिलेंगे। सेहत अच्छी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि Guru Varun Yuti 2025

इस राशि के जातकों को उनके जीवन में वरुण और गुरु के संयोग से बना केंद्रयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जीवन में खुशियां और सुखद बदलाव आ सकता है। इस दौरान अगर आप नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं तो उसमें आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। जिन लोगों का स्वास्थ्य पिछले दिनों से अच्छा नहीं चल रहा था अब उसमें सुधार आ सकता है। प्रेम जीवन में साथी का अच्छा साथ मिल सकता है।