Gross disrespect to BJP leaders भाजपा नेताओं के कटआउट पशु ट्राली मे ढोने के मामले मे निगम आयुक्त ने तीन अधिकारीयों को थमाया नोटिस

- Advertisement -

कोरबा।Gross disrespect to BJP leaders छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर ओपन थिएटर में 2 से 4 नवम्बर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नेताओं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री आदि के कट आउट को लगाने के लिए इनका परिवहन पशु ट्राली में किए जाने के मामले को महापौर के निर्देश पर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है।

Gross disrespect to BJP leaders

Gross disrespect to BJP leaders
Gross disrespect to BJP leaders

ऐसा दूसरी बार हुआ है (11 सितम्बर 2025 को भी यह हुआ था) जब नेताओं के कट आउट पशु ट्राली में ढोए गए हों। पहली बार चेतावनी दी गई थी किंतु दूसरी बार वही गलती दोहराने पर आयुक्त ने इन अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। जवाब संतोषप्रद ना होने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -

निगम के उप अभियंता अश्विनी दास को राज्योत्सव स्थल पर होर्डिग लगाने का दायित्व सौंपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत पशुओं वाले काऊ कैचर वाहन के प्रभारी हैं और उप अभियंता अभय मिंज निगम के वाहन शाखा में वाहनों की मॉनिटरिंग करने के प्रभारी हैं। इन तीनों की जानकारी में पशु ट्राली में नेताओं के कट आउट एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाये गए। इनका यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही वाला माना गया है और छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत उल्लंघन मानते हुए इन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन तीनों अधिकारियों को 48 घंटे का समय निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने दिया है।

इन अधिकारियो को मिला नोटिस Gross disrespect to BJP leaders

Gross disrespect to BJP leaders
Gross disrespect to BJP leaders
जिन अधिकारियों से जवाब मांगा गया है उनमें उप अभियंता अश्विनी दास जिन्हें राज्योत्सव स्थल पर होर्डिंग लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी, स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत, जो काउ-कैचर (पशु पकड़ने वाले वाहन) के प्रभारी हैं और उप अभियंता अभय मिंज जो निगम के वाहन शाखा में मॉनिटरिंग के प्रभारी हैं,

इन तीनों की जानकारी में नेताओं के कटआउट पशु ट्रॉली में एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाए गए। निगम आयुक्त ने इन्हें 48 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया है। ऐसा न होने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

महापौर की जुबानी Gross disrespect to BJP leaders

Gross disrespect to BJP leaders
Gross disrespect to BJP leaders

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की घोरलापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घोर प्रशासनिक लापरवाही है और उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में जनप्रतिनिधियों के साथ किसी भी तरह से उनके भावनाओं और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य ना किया जाए अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -