Girl dies in road accident सड़क हादसे मे भाजपा महिला नेत्री की एकलौती पुत्री की मौत,3 युवक घायल

- Advertisement -

भिलाई नगर, 15 मार्च 2025:- Girl dies in road accident दोपहर 03 बजे के आसपास ढाबा से खाना खाकर लौट रही स्कोडा कार CG 07 CP 7214 दुर्घटनाग्रस्त होने से कार में सवार 22 साल की युवती की इलाज के दौरान श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में मौत हो गई वही कार में सवार तीन युवक घायल हो गए जिनका इलाज बाईपास टोल के समीप आरोग्यं अस्पताल में इस समय जारी है ,तीनों आईसीयू में भर्ती हैं चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है तीनों के सिर में हाथ में पैर में और पसली में गंभीर चोटें आई है.

Girl dies in road accident 

Girl dies in road accident 
Girl dies in road accident

जानकारी के अनुसार आज दोपहर 3:00 बजे के करीब दुर्ग बायपास रोड पर अर्जुन ढाबा के समीप सड़क एक्सीडेंट में हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र निवासी भिलाई जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की इकलौती पुत्री रिचा कौशिक 23 साल की इलाज के दौरान राजधानी रायपुर के अस्पताल में मौत हो गई …

- Advertisement -

इस दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों को दुर्ग के आरोग्यम अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल जिलाध्यक्ष की पुत्री को रायपुर ले जाया गया जहां सिर में गंभीर चोट की वजह से नहीं बचाया जा सका है।

Girl dies in road accident 

Girl dies in road accident 
Girl dies in road accident

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर जिलाध्यक्ष की पुत्री रिचा कौशिक (23 वर्ष) दोस्तों के साथ राजनांदगांव बायपास रोड पर अर्जुन ढाबा भोजन करने जा रही थी तभी दुर्ग बायपास रोड पर उनकी लाल रंग की स्कोडा कार CG 07CP 7214 दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार सवारों को गंभीर अवस्था में आरोग्यम हास्पीटल ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल जिलाध्यक्ष की पुत्री रिचा कौशिक 23 साल को रायपुर रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

Girl dies in road accident

निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हाऊसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्वीटी कौशिक के निवास पर खबर मिलते ही लोग पहुंचने लगे हैं। जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक के एक पुत्र और पुत्री थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार स्तब्ध है। इस दुर्घटना में घायल मयंक यादव पिता गुप्तेश्वर यादव 25 साल निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव 25 साल निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड एवं हर्ष यादव 24 साल निवासी कोहका भिलाई भी घायल हो गए जिनका इलाज आरोग्यं अस्पताल में जारी है मयंक और आयुष चचेरे भाई हैं मयंक के पिता क्राइम ब्रांच में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है।दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

सड़क दुर्घटना में रिचा कौशिक की आकस्मिक मौत पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय,भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिंन्हा ,उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ,पार्षद विनोद सिंह,पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया

 

अरविंदर सिंह खुराना,शारदा गुप्ता,महेश वर्मा, पीयूष मिश्रा, गीता विश्वकर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमलाल साहू, राम उपकार तिवारी, डॉक्टर दीप चटर्जी, अमित मिश्रा, रितेश ठाकुर, त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र सिंह अरोरा ,पार्षद वीणा चंद्राकर, श्रीमती रश्मि सिंह, शंकर लाल देवांगन, सुमन शील, राजीव चौबे, उर्मिला उपाध्याय ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 15 मार्च को रिचा कौशिक का अंतिम संस्कार किया जाएगा

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -