Ganesh Chaturthi 2024 : आज गणेश चतुर्थी है. इस बार 6 शुभ संयोग है. यह गणेश चतुर्थी ब्रह्म, इंद्र, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में है, वहीं इस दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र का भी सुंदर मेल हुआ है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, गणेश जी की स्थापना के लिए आज ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त है.
6 शुभ योग में स्थापित करें गणेशजी की प्रतिमा
1. ब्रह्म योग: सुबह 06:02 बजे से रात 11:17 बजे तक.
2. इंद्र योग: रात 11:17 बजे से कल पूरे दिन.
3. रवि योग: सुबह 06:02 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक.
4. सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12:34 बजे से कल सुबह 06:03 बजे तक.
5. चित्रा नक्षत्र: प्रात:काल से दोपहर 12:34 बजे तक
6. स्वाति नक्षत्र: दोपहर 12:34 बजे से कल दोपहर 03:31 बजे तक.