FIR lodged at paddy procurement centre उतरदा एवं कुल्हरिया धान खरीदी केंद्र मे अनियमितता, FIR के निर्देश 

- Advertisement -

कोरबा 23 जनवरी 2025/FIR lodged at paddy procurement centre खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के 65 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी केन्द्रों के सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं।

FIR lodged at paddy procurement centre

FIR lodged at paddy procurement centre 
FIR lodged at paddy procurement centre

इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। हाल ही में धान खरीदी केन्द्र उतरदा (विकासखंड पाली) और कुल्हरिया (विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा) के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।

- Advertisement -

FIR lodged at paddy procurement centre

 

धान खरीदी केंद्र उतरदा में कुल 3684.00 क्विंटल धान (9210 बोरे) सत्यापन में कम पाया गया। 581 नए जूट बारदाने कम और 1195 पुराने बारदाने अधिक मिले। धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए डनेज की व्यवस्था भी नहीं की गई थी।धान खरीदी केंद्र कुल्हरिया में 806.80 क्विंटल धान (2017 बोरे) कम पाया गया। इसके साथ ही कुल 8 धान स्टेक में से केवल 3 में ही सिंगल लेयर डनेज की व्यवस्था थी।

 

इन गंभीर अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने दोनों केंद्रों के नोडल अधिकारियों और सहकारिता विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही समिति प्रबंधकों और उपार्जन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं कोरबा को दिए हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -