हरियाणा में चुनाव से पहले किसानों की यात्रा, भाजपा की फिर बढ़ाएंगे टेंशन; आज चक्का जाम

- Advertisement -

पंजाब के किसान संगठनों ने गुरुवार से एक बार फिर रेलवे का चक्का जाम करने और शंभू बॉर्डर पर धरने का ऐलान कर दिया है। किसान नेता सलविंदर सिंह ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर संयुक्त रूप से दिए गए धरने को लगभग चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना है। अब भी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर फरवरी से ही कुछ किसान जमे बैठे हैं। इस तरह पंजाब में किसान आंदोलन फिर से जोड़ पकड़ रहा है। यही नहीं चुनावी राज्य हरियाणा में भी किसान संगठन सक्रिय होने वाले हैं। किसान संगठन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चुनाव से पहले पूरे हरियाणा में ही यात्रा निकालने की तैयारी है।

इन यात्राओं में किसानों को उनके मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा सबसे अहम मांग एमएसपी की कानूनी गारंटी की है, जिस पर किसानों से समर्थन की मांग की जाएगी। जुलाई के महीने में यह यात्रा निकालने की तैयारी है, जबकि अक्टूबर में ही राज्य में चुनाव का ऐलान होना है। किसान संगठनों का कहना है कि यह सबसे सही समय है, जब हरियाणा में चुनाव होने हैं। ऐसे में आंदोलन छेड़ कर राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों पर दबाव बनाया जा सकता है। बता दें कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जमे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बैरियर भी लगा रखे हैं ताकि ये लोग दिल्ली तक न बढ़ सकें।

- Advertisement -

क्यों हरियाणा के लोकसभा नतीजों से खुश किसान संगठन

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -