शहीद जवानों के परिजन को मिलेंगे 10-10 लाख:CM साय ने टेकलगुड़ेम मुठभेड़ को लेकर की घोषणा; बैकुंठपुर का झुमका डैम बनेगा पर्यटन स्थल

- Advertisement -

गुरुवार को कोरिया जिले में दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस दौरान सीएम ने झुमका जलाशय के साथ घुनघुट्टा जलाशय को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया। वहीं टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिजन को 10-10 लाख देने का भी ऐलान किया।

जलाशय में पांच शिकारा बोट की शुरुआत कर मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े के साथ बोटिंग का भी आनंद लिया। यहां का नजारा कश्मीर की डल झील की तरह दिख रहा है। कलेक्टर ने कहा, झुमका बोट क्लब को पर्यटन

- Advertisement -

शहीदों के परिजन को 10-10 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 3 शहीद जवान के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में 30 जनवरी को हुई मुठभेड़ में ये जवान शहीद हुए थे। यह आर्थिक सहायता राशि शहीद जवानों को राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से मिलने वाली राशि से अतिरिक्त है।

झुमका जलाशय कोरिया की शान

मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर में झुमका महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि, 500 एकड़ में बना झुमका जलाशय कोरिया जिले की शान है। मानव निर्मित इस तालाब का ऐतिहासिक महत्व है। हमारे छत्तीसगढ़ में तालाब खुदाई की एक पुरानी परंपरा रही है और हमारे पुराणों में भी तालाब निर्माण को पुण्य कार्य माना गया है।

बैकुंठपुर के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुई रेणुका

इस कार्यक्रम में विधायक रेणुका सिंह नहीं पहुंचीं। झुमका जल महोत्सव के आमंत्रण पत्र में भी अतिथि के रूप में उनका नाम शामिल था। अब तक सीएम के साथ किसी भी एक कार्यक्रम में रेणुका शामिल नहीं हुई हैं। सरगुजा संभाग में अम्बिकापुर ,सूरजपुर के बाद बैकुंठपुर एक और आयोजन रहा जिसमें वह नदारद रहीं।

स्थल के तौर पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -