रायपुर/जगदलपुर,छत्तीसगढ़, दिनांक 17 अगस्त 2024। क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अवैध उत्खनन की रिपोर्टिंग करने गए बस्तर के चार निर्दोष पत्रकारों को कोंटा थाना के टी आई के द्वारा झूठे प्रकरण में साजिश के तहत फंसा कर जेल भिजवाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा पत्रकार लोकतंत्र की आवाज है, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है उनके साथ साजिश करना लोकतंत्र की आवाज को कुचलने के समान है। अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ की पुलिस ने इन चारों पत्रकारों को साजिश के तहत फंसाया है, जिसकी वास्तविकता सामने आने के बाद सुकमा पुलिस अधीक्षक ने स्वयं इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कोंटा थाना के आईटीआई के खिलाफ भारतीय आईपीसी की धारा 324 और 331 के तहत मामला दर्ज किया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश में अपने सहयोगी दल टीडीपी शासित आंध्राप्रदेश की सरकार से चर्चा कर तत्काल ही हमारे छत्तीसगढ़ के निर्दोष पत्रकारों को रिहा करने का रास्ता साफ करें अन्यथा जोगी कांग्रेस इस मामले को लेकर बस्तर में आंदोलन करेगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जनता कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष नवीन चांद ने कहा यह सर्वविदित है कि कोंटा थाना के टीआई अजय सोनकर पर बस्तर के चार टीवी पत्रकारों सर्वश्री धर्मेंद्र जी, सर्वश्री बप्पी जी, सर्वश्री मनीष जी और सर्वश्री नीशू जी को फंसाने का आरोप है। इन पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखकर आंध्र प्रदेश पुलिस से गिरफ्तार करवाया गया था, चारों पत्रकारों के साथ साजिश हुई है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।





