कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) कोरबा डीएम रोड में स्थित साईं पैलेस के समीप नाले में मुड़ापार का एक बाइक सवार युवक जिसका नाम ओम प्रकाश बताया जा रहा हैं जा गिरा इस हादसे में युवक को हल्की चोटें आई है लेकिन नगर पालिका निगम के सफाई की पोल जरूर खुल गयी हैं नाले को देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है की वह खुला नाला लंबे समय से सफाई नहीं हुआ है युवक के गिरने के बाद मोहल्ले वालों ने रस्से से निकलने का प्रयास किया लेकिन नाला इतना गहरा है और दलदल से भरा हुआ है कि उसे कई लोग मिलकर भी युवक को नहीं निकाल पाए बाद में सीढ़ी लाकर उस युवक को बाहर निकाला गया जब सीढ़ी को नाले में डाला गया तो सीढ़ी का आधा हिस्सा नाले के दलदल में धंस गया था इससे यह पता चलता है कि निगम के ठेकेदार सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर नगर निगम के पैसों की बंदर बांट कर रहे हैं.

एक तरफ नगर पालिका निगम के आयुक्त आशुतोष पांडे सफाई को लेकर नंबर वन की दौड़ में शामिल होना चाहते हैं लेकिन उनके अधीनस्थ अधिकारी और ठेकेदार उनकी इस मांश पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में सफाई ठेकेदार को ठेका दिया गया है लेकिन ठेकेदार अपना काम इमानदारी से करने की बजाय खाना पूर्ति कर निगम के पैसों का बन्दरबाँट करने में लगे हुए हैं.
https://www.instagram.com/reel/DW9RhYQDd7O/?igsh=YmJ5dmR6NHMwazVx
अगर कोई बच्चा गिर जाए तो बचना मुश्किल

बताते चले की नगर पालिका निगम ने DDM रोड में काफी चौड़ा और गहरा नाला बनाया है जिससे पानी आसानी से निकल जाए लेकिन करोड़ों रुपए की लागत से बने इस नाले का औचित्य तभी खत्म हो जाता है जब उसमें इतना दलदल भरा हो की सीढ़ी का आधा हिस्सा डूब जाए तो आप समझ सकते हैं की कितने महीना से उसे नाले की सफाई नहीं हुई है तो आखिर यह ठेकेदार इतने बेलगाम कैसे हैं क्या इन्हें नगर निगम के अधिकारियों का आशीर्वाद मिला हुआ है या नगर निगम के अधिकारियों का खौफ खत्म हो गया है.





