Couple Murder: पार्क में बैठे जोड़े की हत्या, गोली मारी गई

- Advertisement -

हरियाणा : रियाणा के हांसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों के शव पार्क में मिले है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा सुबह हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठा हुआ था, तब बाइक सवार दो लोगों ने गोलियां बरसाई। सुबह करीब साढ़े 9 बजे बाइक सवार बदमाश आए और 7 राउंड फायर दोनों पर कर दिए।

- Advertisement -

लड़का हिसार जिले के के गांव बड़ाला का रहने वाला तेजवीर और लड़की की पहचान हांसी के गांव सुल्तानपुर निवासी मीना के रूप में हुई है। दोनों ने दो महीने पहले ही शादी की थी। तेजवीर नोएडा के एक कंपनी में नौकरी करता था। घटना को अंजाम देने के बाद युवक बाइक से ही फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी दी। पुलिस दोनों बदमाशों का पीछा कर रही है। वहीं सुबह के समय पार्क में घुमने आए लोगों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -