Controversy in Raigarh Mines रायगढ़ के छाल माइंस में विवाद स्थानीय मजदूरों ने ठेका कंपनी के कर्मचारियों को पीटा बुरा बर्ताव व दूषित भोजन देने का लगाया आरोप

- Advertisement -

Controversy in Raigarh Mines यगढ़ एसईसीएल की छाल माइंस में मजदूरों के समूह ने ठेका कंपनी के कर्मचारियों की पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है कि स्थानीय मजदूरों को आरकेएस कंपनी के मैनेजर परेशान कर रहे थे। जिसके बाद विवाद बढ़ने पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे मजदूर एकजुट होकर खदान पहुंचे थे मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

Controversy in Raigarh Mines

Controversy in Raigarh Mines
Controversy in Raigarh Mines

दरअसल, छाल माइंस में ओबी हटाने का काम कर रही आरकेएस कंपनी के कर्मचारियों की मजदूरों से बहस हो गई। आरकेएस कंपनी रांची की है। कंपनी के अधीन करीब 500 मजदूर काम करते हैं। इसमें से ज्यादातर छाल के आसपास गांवों के हैं।

- Advertisement -

Controversy in Raigarh Mines

लोकल लोगों को परेशान कर हटा रहे काम से 

जानकारी के मुताबिक, कंपनी का मैनेजर झारखंड से लोगों को लाकर काम पर रख रहा था। जबकि लोकल लोगों को परेशान करके हटाया जा रहा था। इस बात को लेकर कई दिनों से विवाद हो रहा था। आरकेएस कंपनी ने मजदूरों की बात

मजदूरों ने बुरा बर्ताव करने का लगाया आरोप Controversy in Raigarh Mines

Controversy in Raigarh Mines
Controversy in Raigarh Mines

इससे आक्रोशित करीब 100 मजदूरों ने सोमवार सुबह छाल माइंस के अंदर इकट्ठा हुए और आरकेएस कंपनी के कर्मचारियों की घेरकर पिटाई कर दी। मजदूरों का कहना है कि आरकेएस कंपनी के कर्मचारी दुर्व्यवहार करते हैं। दूषित भोजन, समय से अधिक काम लेने और लोकल मजदूरों को प्राथमिकता नहीं देने का आरोप लगाया है।

नहीं सुनी। कई बार बैठक भी हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -