कोरबा , ज्ञात हो कि चाम्पा से कटघोरा मार्ग पर एन एच 149 बी का कार्य चल रहा है। कार्य लगभग समाप्ति की ओर है परंतु कुछ जगहों पर प्रशासन की कमजोरी की वजह से मुआवजा नहीं मिलने के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
ऐसे ही कुछ प्रकरण बरपाली में भी लंबित है। जहां क्षेत्र के पत्रकारों के लिए बरपाली बस स्टैंड में पत्रकार भवन बना हुआ है जिसका मुआवजा भी अभी तक लंबित है। मुआवजा नहीं मिलने की वजह से पत्रकार भवन को तोड़ा नहीं जा रहा था। किन्तु आज दोपहर को जब क्षेत्रीय पत्रकार बाहर थे तब तहसीलदार सत्यपाल रॉय के संरक्षण में एन एच के ठेकेदारों द्वारा पत्रकार भवन पर जेसीबी चलवा कर भवन गिरा दिया गया। तहसीलदार को फोन पर जानकारी दी गई कि भवन का मुआवजा लंबित है जब तक मुआवजा नहीं आ जाता तब तक भवन को न तोड़ा जाए*





