CM Sarma से ज्यादा लालची कोई नहीं: सीएम भूपेश

- Advertisement -

रायपुर/ब्लैकआउट न्यूज़-  कर्नाटक चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है आरोप-प्रत्यारोप का दौरा तेज होते जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर एक के बाद एक हमले कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार करते हुए हमला बोला है। दोनों के बीच जुबानी जंग ऐसी छिड़ी कि सीएम बघेल ने उन्हें सबसे ज्यादा लालची इंसान बता डाला।

और पढ़िए –Janjgir Champa : रायपुर लौट रहे परिवार हुए हादसे का शिकार, कार में आग लगने से 4 घायल
दरअसल हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि कर्नाटक में राहुल गांधी लोगों को गारंटी दे रहे हैं, मेरा सवाल है कि राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा। सोनिया गांधी पिछले 20 साल से अकेले राहुल गांधी को खड़ा करने की लड़ाई लड़ रही हैं। अब यह व्यक्ति (राहुल गांधी) कैसे आकर कर्नाटक के लोगों को गारंटी दे सकता है?

- Advertisement -

 

सीएम भूपेश बघेल ने हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए कहा कि उनसे ज्यादा लालची आदमी कोई है ही नहीं, उन्हें पहचान ही कांग्रेस पार्टी ने दी है। बिना रीढ़ का आदमी एक जांच क्या बैठी कि भाजपा की गोद में जा बैठे। उनकी नैतिकता क्या है कि वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाएं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -