चित्रकांत श्रीवास बने छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष

- Advertisement -

सीपत ब्लैकआउट न्यूज :— छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी निगम मंडल सूची में सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता चित्रकांत श्रीवास को छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड मे उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि चित्रकान्त पूर्व में यूथ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष व सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता का दायित्व भी निभा चुके है। उनकी पार्टी के प्रति सक्रियता व निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व उनके ऊपर भरोसा जताया है।

 

- Advertisement -

यह भी पढ़ें – मंत्री सिंहदेव ने विस उपाध्यक्ष मंडावी के निधन पर जताया शोक

उपाध्यक्ष नियुक्त होने का बाद चित्रकान्त ने बताया कि पार्टी द्वारा मिले दायित्वों का लगन समर्पण व ईमानदारी के साथ पालन करते हुए पार्टी को मजबूत करने में महती भूमिका निभाउंगा। वही प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन पहुंचाने में अग्रणी रहूंगा। उन्होंने सभी शीर्षस्थ नेताओ का आभार जताया है। इनकी नियुक्ति पर सीपत क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों ने बधाई देकर उज्ववल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -