मुख्यमंत्री 30 को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में लोगों से करेंगे भेंट-मुलाकात

- Advertisement -

रायपुर/ब्लैकआउट न्यूज़-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अप्रैल को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जरहागांव में लोगों से भेंट-मुलाकात कर जनसमस्याओं के बारे में जानकारी तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में फीडबैक लेंगे।

और पढ़िए –CG NEWS : मंदिर बनाने के नाम पर साधु ने दंपत्ति से ठगे लाखों रूपए, जुर्म दर्ज

- Advertisement -

मुख्यमंत्री मुंगेली में सर्किट हाउस में शाम को विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करने के बाद कवि सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12.40 बजे

मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जरहागांव पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां दोपहर 12.45 बजे दुर्गा मंदिर में दर्शन उपरांत आम जनता से भेंट-मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री जरहागांव से दोपहर 2.50 बजे कुआगांव पहुंचकर वहां गौठान का अवलोकन करने के बाद दोपहर 3.20 बजे दाऊपारा पहुंचेंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -