पेंड्रा। Chhattisgarh crime छत्तीसगढ़ की सड़कों पर खुलेआम चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले बड़े शहरों तक सीमित ऐसी घटनाएं अब छोटे-छोटे कस्बों तक से सामने आने लगी हैं। इसी तरह की एक वारदात गौरेला- पेंड्रा में बुधवार की सुबह भीड़-भड़ से भरी बीच सड़क पर सामने आई है। एक युवक ने युवती के शरीर को चाकुओं के वार से गोद डाला। गौरेला स्टेट बैंक के सामने हुई इस वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं।
Chhattisgarh crime

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती और युवक के बीच पहले से ही बातचीत और विवाद चल रहा था। युवती के साथ आए एक नाबलिग युवक और किशोरी ने बताया कि, युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। किशोरी के मुताबिक युवक किसी मोबाइल की मांग युवती से कर रहा था। फिर अचानक बीच सड़क पर चाकू निकालकर मारने लगा। युवक ने युवती पर चाकू के इतने वार किए कि, युवती चंद सेकंड में सड़क पर गिर गई। उसके गिरने के बाद भी युवक चाकू चलाता रहा। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
चाकू मारने के बाद काफी देर वहीं खड़ा रहा युवकChhattisgarh crime

चाकूबाज युवक इतना निर्भीक था कि, चाकू से कई वार करने के बाद आराम से वहीं खड़ा रहा। अपना चाकू साफ करता रहा। भीड़ भरी सड़क पर लोग आते- जाते रहे लेकिन किसी ने भी उसे रोकने या फिर पकड़ने की कोशिश नहीं की। वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है।





