रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और मानसूनी तंत्र के साथ ही चक्रवात के प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर अगले महीने 12 अक्टूबर तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है। देश के कुछ क्षेत्रों में तो सोमवार से ही मानसून की विदाई शुरू हो गई।
राजस्थान से मानसून की विदाई
दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण पश्चिम राजस्थान से 25 सितंबर सोमवार को हो गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून की विदाई रेखा नोखरा, जोधपुर, बाड़मेर तक है।




