CG News : गर्लफ्रेंड की कर दी बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

केशकाल : केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गारावंडी में चरित्र शंका पर प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमी ने शुक्रवार शाम प्रेमिका को अपने गांव बुलाया और गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय नेताम (22 वर्ष) गारावंडी का टेवसा निवासी ममता शोरी (21 वर्ष) से लगभग 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमी को प्रेमिका पर धीरे धीरे चरित्र पर शक होने लगा। जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होते थे। बात इतनी बढ़ गई कि प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया।

जिसके बाद मिलने आई प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह मृतिका के परिजन केशकाल थाना पहुँच कर शिकायत की। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई थी। परिणामस्वरूप चंद घण्टों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल लाया गया है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -