CG BREAKING : नशे के खिलाफ कार्रवाई : गांजा के साथ सुनील गिरफ्तार…

- Advertisement -

रायपुर/ब्लैकआउट न्यूज़- नशा और इसके सौदागरों के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में रायपुर की आमानाका थाना पुलिस ने गांजा बेचने की फ़िराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो गांजा जब्त किया गया है।
 

 

- Advertisement -

और पढ़िए –KORBA : 18 लाख रूपये हड़पने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार
दरअसल 20 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग की टीशर्ट पहना एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हुए है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना पर  हमराह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर काले टी शर्ट पहने व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास रखे एक काला रंग का बैग की तलाशी लेने पर उसमे एक किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा जब्त आरोपी के विरूद्ध एन डी पीएस की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी
सुनील कुमार सिंह पिता स्व लखन सिंह उम्र 36 साल निवासी टाटीबंध भारत माता स्कुल के पीछे थाना आमानाक रायपुर।

कार्रवाई मे थाना आमानाक से  निरीक्षक संतराम सोनी  निरीक्षक राणा सिंह ठाकुर  उप निरीक्षक  एन आर बंजारे ,स उ नि प्राणेश्वर वर्मा ,   प्र आर 2591 संजय सिंह , आर क्रमाक 1261 शेख आदिल आर क्रमाक 2361 दीपक कुमार पाण्डेय आर क्र दिनेश वर्मा का योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -