बिलासपुर: CG accident 4 deaths छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। सड़क में चार लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सम्बलपुरी गांव के निकट हुई है। रॉग साइड से आ रहे ट्रक ने एक तेज रफ्तार गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।
चार लोगों की मौके पर ही मौत CG accident 4 deaths

हादसे की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सम्बलपुरी गांव के निकट गुरुवार-शुक्रवार देर रात को एक ट्रक और गाड़ी के बीच हुई टक्कर हुई। इस घटना में गाड़ी सवार छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे, अनमोल लहरे और सोनू मिरी की मौत हो गई तथा प्रकाश रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया।
शादी के सालगिरह में शामिल होने गए थे CG accident 4 deaths

ये सभी मुंगेली और बिलासपुर जिले के रहने वाले थे। यह लोग अपने एक रिश्तेदार के विवाह की 25वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सकरी थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे में गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे तब कुछ दूरी पर एक ट्रक ने उनके वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में गाड़ी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
गाड़ी काटकर निकाला गया शव CG accident 4 deaths
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मारे गए लोग और घायल वाहन के भीतर फंसे हुए थे। वाहन के हिस्सों को गैस कटर की मदद से काटकर शवों और घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया तथा उन्हें अस्पताल भेजा गया।
ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार CG accident 4 deaths
उन्होंने बताया कि घायल को बिलासपुर शहर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।




