BSF जवानों से भरी बस पेड़ से टकराई, 17 घायल:4 जवानों की हालत गंभीर, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर; चुनाव ड्यूटी के दौरान हादसा

- Advertisement -

रायगढ़ में शुक्रवार अपराह्न BSF जवानों से भरी तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 17 जवान घायल हुई हैं, इनमें 4 की हालत गंभीर है। उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जवान चुनाव ड्यूटी के लिए निकले थे।

हादसा धरमजयगढ़ क्षेत्र के चाल्हा गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 32 जवान सवार थे। ये लोग छुही पहाड़ से मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इस दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया और वो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

- Advertisement -
चाल्हा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।
चाल्हा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।
घायल अन्य जवानों को धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल अन्य जवानों को धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे SDM

घटना की जानकारी लगते ही धरमजयगढ़ एसडीएम दिगेश पटेल और धर्मजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी अस्पताल पहुंचे। जवानों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। सभी का इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -