BREAKING : उप स्वास्थ्य केंद्र में हुआ चमत्कार, 2 सिर वाली बच्ची ने लिया जन्म

- Advertisement -

भरतपुर – ब्लैकआउट न्यूज़- ग्राम पंचायत खमरौध के उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह दो सिर की बच्ची ने जन्म लिया। जन्म लेते ही एक सिर मृत अवस्था में था जबकी दूसरा सिर कुछ देर तक जीवित रहा। इसकी सूचना मिलते ही उप स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सभी लोग 2 सिर वाली बच्ची को देखकर हैरान थे।

यह भी पढ़ें – BREAKING : मितान क्लबों को पर्यटन का प्रशिक्षण,विश्व पर्यटन दिवस पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करवा के चंद प्रकाश की पत्नी रामकली को बुधवार की सुबह प्रसव का दर्द होने पर उसे उप स्वास्थ्य केंद्र खमरौध में भर्ती कराया गया। 28 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे रामकली ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव करा रहे अस्पताल के कर्मचारियों और नर्स ने देखा की जन्म लेने वाली नवजात बच्ची के 2 सिर आपस मे जुड़े हुए हैं। देखते ही देखते ये बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद 2 सिर वाली बच्ची को देखने के लिये सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गये।

 

 

ड्यूटी में तैनात अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि जन्म के बाद ही बच्ची का एक सिर शुरू से ही निष्क्रिय रहा जबकि दूसरा सिर कुछ देर तक मूवमेंट कर रहा था। लाखों मरीजों में इस तरह का मामला सामने आता है। पूरी तरह से शारीरिक विकास नही हो पाने के कारण बच्ची की मौत हो गई है वहीं रामकली अभी भी अस्पताल में भर्ती है जहां उसका उपचार चल रहा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -