BREAKING : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

- Advertisement -

दंतेवाड़ा/ब्लैकआउट न्यूज़- ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को रिवर्स कर रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही दोनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया।

 

- Advertisement -

 

मृतक युवकों की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है। घटना बड़ेगुडर गांव के कुआकोंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है। वहीं कुआकोंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, एटेपाल गांव के रहने वाले हूंगा करतम और जियाकोडता गांव के सुकडा मंडावी की मौत हुई है। ये दोनों युवक मंगलवार की सुबह कुआकोंडा की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवकों को काफी दूर तक ट्रैक्टर घसीटते हुए ले गया था। इधर, हादसे के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने हादसे की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने एंबुलेंस बुलाई और फिर दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल भिजवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -