BREAKING : 5 लाख की इनामी थी कांकेर में मारी गई महिला नक्सली

- Advertisement -

कांकेर/ब्लैकआउट न्यूज़-दक्षिण छत्तीसगढ़ में पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल कांकेर के बिनागुण्डा में सोमवार को नक्सलियों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में जिस महिला नक्सली को पुलिस ने ढेर किया था उसकी पहचान कर ली गई है। मारी गई महिला नक्सली कोई और नहीं बल्कि इलाके में दहशत फ़ैलाने वाली सुनीता थी।

 

- Advertisement -

और पढ़िए –KORBA : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी घायल

महिला नक्सली सुनीता पर सरकार की तरफ से 5 लाख रूपये का इनाम घोषित था। पूर्व नक्सली और गोपनीय सूत्रों की माने तो सुनीता RKB डिवीजन की सदस्य थी। सुनीता टॉप नक्सल लीडर बलदेव की टीम की सदस्य थी।

 

 

बता दें कि कल बिनागुण्डा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में पुलिस ने बड़े पैमाने पर नक्सल सामग्री भी बरामद की थी। आज इस पूरे प्रकरण का खुलासा कांकेर एसपी भापुसे दिव्यांग पटेल ने किया हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -