BREAKING : पुलिसकर्मी की मिली लाश, जांच शुरू

- Advertisement -

दुर्ग/ब्लैकआउट न्यूज़- कांस्टेबल की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है की दुर्ग पुलिस लाइन के पीछे तालाब में सड़ी – गली हालत में आरक्षक का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस महकमा सकते में है। ये मामला पदमनाभपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम अक्षय नागरे बताया जा रहा है। जो दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था। जिसकी दुर्ग पुलिस लाइन के पीछे तालाब में लाश मिला है।

- Advertisement -

वहीं आशंका जाता रही है की प्रथम दृष्टिया मामला सुसाइड का हो सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की मामला आत्महत्या से जुड़ा है या फिर कुछ और है।

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले जांच शुरु कर दी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -