BREAKING : कुत्तों के झुंड ने ली बच्ची की जान

- Advertisement -

कोरिया/बैकुण्ठपुर/ब्लैकआउट न्यूज़- आज सुबह कुत्तों के झुंड के हमले से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का पिता मजदूरी करने कोरिया आया था। बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. गढ़ेवाल ने बताया कि किसी जानवर के काटे जाने के निशान देखे गए

परिजनों का कहना है कि कुत्तों के झुंड ने उसे नोचा है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। बच्ची की उम्र साढ़े 5 साल थी। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

 

 

 

वहीं सिटी कोतवाली प्रभारी अश्विनी सिंह ने बताया कि अभी तक कुत्तों के ही हमले की बात सामने आई है। मर्ग कायम कर लिया गया, जांच जारी है। जानकारी के अनुसार कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के शासकीय शराब दुकान के पास सरगुजा के सीतापुर से काम करने आये अजय मांझी की बेटी सुकांति सुबह 6 बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

 

 

आवाज सुनकर परिजन दौड़े, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉ. गढ़ेवाल ने बताया कि घटना 6 बजे सुबह की है। बच्ची को 12 बजे जिला अस्पताल लेकर आए, तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -