BREAKING : पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने आधी रात को रोकी शादी

- Advertisement -

जांजगीर चांपा/ब्लैकआउट न्यूज़- प्रशासन ने एक बार फिर नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई है। पामगढ़ क्षेत्र के मेंऊ गांव में 14-15 साल की नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना के बाद प्रशासन की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और परिजन को समझाइश दी, जिसके बाद नाबालिग लड़की की शादी रोकी गई।

 

- Advertisement -

और पढ़िए –Road Accident : युवक के पेट में घुसी शराब की बोतल, हुए सड़क हादसे के शिकार

दरअसल महिला व बाल विकास विभाग, जिला बाल कल्याण अधिकारी की टीम पुलिस के साथ पहुंची और लड़की के बारे में परिजन से पूछताछ की तो उसकी उम्र 14-15 निकली।

 

 

 

इसके बाद, परिजन को बाल विवाह कानून और उसके दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। इसके बाद नाबालिग लड़की की शादी रोकी गई। यहां भुईगांव से बारात पहुंची हुई थी। आपको बता दें, 15 दिन पहले बम्हनीडीह ब्लॉक के पुछेली गांव में प्रशासन ने नाबालिग की शादी रुकवाई थी। जिले में इससे पहले भी कई नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई जा चुकी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -