BREAKING : नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में दिव्यांग को मार डाला, धारदार हथियार से रेत दिया गला

- Advertisement -

बीजापुर/ब्लैकआउट न्यूज़-  माओवादियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले माओवादियों ने ग्रामीण का अपहरण किया था। जिसपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया है। वारदात के वाद शव को थाने के नजदीक लाकर फेंक दिया। जिस युवक को नक्सलियों ने मारा है वह दिव्यांग है। मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

 

- Advertisement -

 

और पढ़िए –CG NEWS : मंदिर बनाने के नाम पर साधु ने दंपत्ति से ठगे लाखों रूपए, जुर्म दर्ज

जानकारी के मुताबिक, मृतक अवलम हड़मा जिले के तर्रेम के तुर्रेपारा का रहने वाला था। जिसकी एक आंख खराब थी। सोमवार की शाम गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल गया हुआ था। जंगल से जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर रहा था। इसी बीच ग्रामीण वेशभूषा में कुछ माओवादी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने युवक का अपहरण कर अपने साथ जंगल की तरफ लेकर चले गए। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों को वापस गांव जाने दिया।

जिसके बाद नक्सली युवक को घने जंगल की तरफ लेकर चले गए जहां उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद देर रात शव को टाइम थाना से करीब 1 किलोमीटर दूर लाकर फेंक दिया सुबह इलाके के ग्रामीणों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि अपहरण के दौरान जिन अन्य ग्रामीणों को नक्सलियों ने जाने दिया था उन ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

अब तक इतनों को मारा

  • 17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जनअदालत लगाकर 2 युवकों की हत्या की थी।
  • 21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या की थी।
  • साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर गला रेत कर हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।
  • साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जनअदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।
  • नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जनअदालत लगाकर माओवादियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इनपर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।
  • नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जनअदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी।
  • जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जनअदालत लगाकर मारा था।
  • जनवरी 2022 में ही बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में अपने ही 2 साथी भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी पर पुलिस मुखबिरी का शक कर उन्हें भी जन अदालत लगा कर मौत की सजा दी।
  • 10 फरवरी को माओवादियों ने दंतेवाड़ा जिले के टेटम में एक युवक की हत्या कर दी थी।
  • 17 मार्च को माओवादियों ने बीजापुर जिले के मद्देड थाना क्षेत्र में एक पास्टर की हत्या की थी।
  • 28 अप्रैल को दंतेवाड़ा के नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर दी।
  • 2 मई को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार को मारा था।
  • 27 अगस्त को कोंडागांव जिले में एक ग्रामीण की जान ले ली।
  • 10 नवंबर 2022 को CG-तेलंगाना राज्य की सीमा पर एक युवक को मारकर फेंक दिया था।
  • 6 जनवरी 2023 को CG-तेलंगाना बॉर्डर पर एक ग्रामीण की हत्या की।
  • फरवरी 2023 में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर इन 3 जिलों में भाजपा के 3 नेताओं को मारा।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -