BREAKING : पति-पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट दिया, ओडिशा से आकर खेती करता था परिवार

- Advertisement -

दुर्ग – ब्लैकआउट न्यूज़- कुम्हारी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के कपसदा गांव में किसी ने पति पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

 

- Advertisement -

यह भी पढ़ें –अंकिता हत्याकांड से देवभूमि एक बार फिर हुई कलंकित, देश की महिलाओं मे आक्रोश

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी थाने से महज 6 किलोमीटर दूर कपसदा गांव में पुनाराम टंडन की बाड़ी है। वहां ओडिशा के बलांगीर से आकर 34 वर्षीय भोलानाथ यादव अपने परिवार सहित रहता था। भोला की पत्नी नैना (30 वर्ष) व उसके 7 और 12 साल के दो बच्चे मुक्ता और प्रमोद भी साथ ही रहते थे। ये परिवार बाड़ी में ही बने मकान में रहता था।

 

 

घर के बाहर और अंदर पड़े थे शव

भोला और उसकी पत्नी दोनों यहां खेती-बाड़ी करते थे। गुरुवार सुबह जब कुछ ग्रामीण इस ओर पहुंचे तो भोला का शव मकान के बाहर पड़ा था। अंदर उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की लाश थी। सभी के सिर और शरीर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान थे।

 

 

बुधवार-गुरुवार देर रात को अज्ञात व्यक्तियों ने वहां पहुंचकर कुल्हाड़ी से चारों के सिर में वार किया। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने देखा तो पूरे गांव में दहशत फैल गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -