BREAKING : मकान बेचना चाहता था पति, मना करने पर किया पत्नी का मर्डर

- Advertisement -

बेमेतरा/ब्लैकआउट न्यूज़- धौराभाठा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साजा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा में 51 वर्षीय कृपा बारले का अपने गांव के तालाब में कल सुबह नहाते समय पत्नी कविता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तैश में आकर कृ पा राम ने तालाब में ही घाट के पास अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।

 

- Advertisement -

और पढ़िए –BREAKING : होटल संचालक की पिटाई, ग्राहक के खिलाफ केस दर्ज

 

घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी विवेक पाटले अपने अमला के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार होकर थानखम्हरिया रोड की ओर भाग कर छुपा हुआ था। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।

 

 

 

 

थाना प्रभारी पाटले ने बताया कि कृपा बारले ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था, जिसे लेकर दोनों में बातचीत हुआ था। मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए साजा अस्पताल भेज दिया। यहां पर शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

 

 

 

बताया जाता है कि आरोपी अपनी पत्नी पर मकान बेचने केा लेकर दबाव बना रहा था, पर मृतका मकान बेचने के लिए तैयार नहीं थी, जिसे लेकर दोनों में तनाव था। मृतका के उपचार में रकम खर्च होने को लेकर बार-बार विवाद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि हत्या करने के पीछे का कारण विवेचना में ही सामने आने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -