BREAKING : होटल संचालक की पिटाई, ग्राहक के खिलाफ केस दर्ज

- Advertisement -

राजनांदगांव/ब्लैकआउट न्यूज़- शहर के भगत सिंह चौक में स्थित एक होटल संचालक पर बीती शाम को एक व्यक्ति ने डंडे से हमला कर दिया। विवाद के पीछे खानपान के सामानों के दाम को वजह बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय न्यू दयाल भोजनालय के संचालक राज भोजवानी रोज की तरह अपने काउंटर में खड़े होकर कारोबार कर रहे थे।

 

- Advertisement -

 

 

और पढ़िए –KORBA : सहायक शिक्षक श्रीमती अनुपमा मिंज निलंबित

 

उस दौरान एक व्यक्ति खाना के संबंध में पूछने के लिए काउंटर में पहुंचा। खानपान के सामान का दाम सुनकर अज्ञात व्यक्ति तैश में आ गया और संचालक से बहस करने लगा। आपसी विवाद के बीच संचालक ने उक्त व्यक्ति को साफ तौर पर कहा कि खानपान के दाम यदि ठीक नहीं लग रहा है तो वह दूसरी जगह चले जाए।

 

 

 

अज्ञात व्यक्ति वहां से जाने के कुछ देर बाद फिर से लौटा और संचालक को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान संचालक के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे होटल संचालक को चोंट पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -