BREAKING : तेज रफ्तार पिकअप से गिरा शराबी, बीच सड़क पर मौत

- Advertisement -

जशपुर/ब्लैकआउट न्यूज़- जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिली है। शख्स की पहचान असमलाल मुंडा (50 वर्ष) के रूप में हुई, जो शादी समारोह से लौटते वक्त तेज रफ्तार पिकअप से गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर पिकअप ड्राइवर को उसके गिरने का पता नहीं चला और वो आगे बढ़ गया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लोदाम चौकी इलाके में गुमला-कटनी नेशनल हाईवे- 43 पर ग्राम धौठाटोली के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

 

- Advertisement -

और पढ़िए –CG big breaking : फैक्ट्री में आग,मजदूर जलकर हुआ रख,प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज

मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। व्यक्ति ने काली पैंट, लाल शर्ट और गले में सफेद गमछा बांधा हुआ था, साथ ही उसके कपड़ों में हल्दी लगी हुई थी, जिससे पुलिस ने ये अनुमान लगाया कि वो किसी शादी समारोह से लौट रहा होगा।

 

 

इस आधार पर पुलिस ने जांच करनी शुरू की, तो पता चला कि मृतक का नाम असमलाल मुंडा (50 वर्ष) है, जो ग्राम टिकैतगंज का रहने वाला था। वो अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। सोमवार को उसने समारोह में जमकर शराब पी। इसके बाद मंगलवार तड़के वो अपने गांव जाने की बात कहकर निकला, हालांकि वो नशे में धुत्त था, जिसके कारण परिवार वालों ने उसे ऐसी हालत में वापस लौटने के लिए मना किया था, लेकिन वो नहीं माना।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -