कोरबा/बांगों/(ब्लैकआउट न्यूज़)Brave constable बांगो थाना अंतर्गत तान नदी मे एक मछुआरा बाढ़ मे फ़स गया, व्यक्ति का नाम गोकुल पोर्ते है जो कि पोड़ी का निवासी है। दरअसल गोकुल व उसका साथी तान नदी मछली पकड़ने गए हुए थे, उस वक़्त नदी मे बाढ़ जैसी स्थिति नहीं थी, लेकिन सुबह से हो रहे मूसला धार बारिश से अचानक तान नदी का जलस्तर बढ़ा और अचानक बाढ़ आ गया। वही दोनों मछुवारे युवक बीच नदी के बाढ़ मे फ़स गए।
एक व्यक्ति तो किसी तरह नदी से बाहर निकल गया लेकिन दूसरा व्यक्ति नदी में फंसा रहा। जब इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों कों मिली। जहाँ ग्रामीणों के द्वारा रस्सी फेक कर नदी में फंसे युवक को निकालने कि कोशिश की गई। लेकिन कोशिश नाकाम साबित हुई।
Brave constable

सूचना पर बांगो पुलिस स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ मिलकर लगातार तीन घंटे तक रेस्कयु किया गया। सारे नाकाम कोशिशों के बाद बांगों पुलिस स्टाफ के एक प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना ने अपनी जान कि बाजी लगाते हुए नदी मे छलांग लगा दी। नदी का बहाव इतना तेज था कि प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश उस व्यक्ति के पास पहुंचने ही वाले थे की वे कुछ दूर झाडीयों मे जा रुके। प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश के द्वारा फंसे हुए मछुआरे के जान बचाने के प्रयास के बाद फंसे हुए युवक पर भी हिम्मत आई और वह भी छलांग लगा दिया।

बहते हुए व्यक्ति कों प्र आरक्षक ओमप्रकाश व कुछ युवकों ने पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली गई। वही ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना की इस कोशिश कि सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि मुंशी डिक्सेना अगर प्रयास नहीं करते तो हिम्मत नहीं आती, बांगो पुलिस स्टाफ व ग्रामीणों कों नदी में फंसे युवक गोकुल ने धन्यवाद दिया।
Brave constable

अपनी जान कि बाजी लगाकर रेस्कयु करने वाले बांगों थाना के पदस्थ प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना का ग्रामीणों ने ताली बजा कर धन्यवाद दिया वही गोकुल के परिजनों ने कहा कि अगर मुंसी ओमप्रकाश नदी मे छलांग नहीं लगाते तो व्यक्ति कों भी हिम्मत नहीं मिलती। हम सभी बांगो पुलिस व ग्रामीणों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिसकी वजह से गोकुल कि जान बच पाई।
मौके पर थाना प्रभारी उषा सोंधिया, प्रधान आरक्षक अशोक खरे, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना, अनिल पोर्ते, मानस मनी पैकरा तथा अन्य पुलिस स्टाफ रहे।