भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस सरकार का पुतला,दिवाली से पहले कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, भाजपा ने किया हंगामा, बोले- सरकार को नहीं है चिंता

- Advertisement -

जगदलपुर – ब्लैकआउट न्यूज़- दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन न मिलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे हैं। जगदलपुर के कोर्ट चौक में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है। सरकार से सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन डालने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, सरकार को अपने कर्मचारियों की चिंता नहीं है।

 

- Advertisement -

 

 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि, दिवाली भारत के निवासियों के लिए बड़ा पर्व है। जिससे बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। इस दिवाली में CG के कर्मचारियों की खुशियों में कांग्रेस सरकार की वजह से ग्रहण लग चुका है। सरकार ने कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं डाले हैं। अब ऐसे में उनके सामने एक बड़ी समस्या है कि वे अब कैसे इस पर्व को मनाए।

कार्यकर्ताओं ने जमकर हल्लाबोल किया।

अविनाश ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों की उपेक्षा लंबे समय से देखी जा रही है। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पर कांग्रेस सरकार उनकी मांगों को मानना तो दूर पर्वों की खुशियों को भी छीनने का कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए। वहीं दहन के दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमा-झटकी भी हुई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -