Bird flu in CG मुर्गीयों मे बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 5 हजार मुर्गीयां और 12 हजार चूजे मारे गए

- Advertisement -

Bird flu in CG छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात में ही यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है।

Bird flu in CG 

Bird flu in CG 
Bird flu in CG

जानकारी के मुताबिक शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र से पक्षी शव का नमूना भेजा गया था। जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा रायगढ़ से भेजे गए कुक्कुट पक्षी शव के नमूनों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की गई।

- Advertisement -

Bird flu in CG

Bird flu in CG 
Bird flu in CG

इसके बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया।

पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गियों को मारकर जमीन में दफनाया गया Bird flu in CG 

Bird flu in CG 
Bird flu in CG

पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। इसके लिए मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। पोल्ट्री फार्म परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चुने की लेयर बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया।

इसके अलावा ऊपर से फिर नमक और चुने की लेयर डाली गई। इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया। जिससे संक्रमण न फैले। साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त करने डिसइन्फेक्शन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया रात में की गई। ताकि सुबह होने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले।

2 दिन पहले भेजे थे सैंपल Bird flu in CG 
Bird flu in CG 
Bird flu in CG

इस संबंध में सरकारी पोल्ट्री फार्म के प्रभारी डॉ डीआर प्रधान ने बताया कि मुर्गियों की मौत ज्यादा हो रही थी। ऐसे में सैंपल दो दिन पहले भोपाल भेजा गया था। जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई। इसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।

10 किलोमीटर का दायरा सर्विलांस जोन घोषित Bird flu in CG 

 

भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -