Korba News : मैनपाट से लौट रहे बिलासपुर के डाक्टर सिद्धार्थ हसदेव नदी में डूबे

- Advertisement -

कोरबा : मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत हसदेव पुल के पास दो दोस्त नहाने के लिए हसदेव नदी में उतरे थे, जिसमें से एक तेज बहाव में बह गया। जिसे ढूंढने पुलिस व गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची।

बिलासपुर के सरकंडा लोधी पारा निवासी सिद्धार्थ ताम्रकार पिता सीता राम ताम्रकार (35) और डा ऋषभ आग्रवाल रायपुर निवासी दोनों दोस्त अपनी अल्टो कार सीजी 06 जीजी 2585 से बीते रविवार को मैनपाट गए थे।

- Advertisement -

इस दौरान सोमवार को मैनपाट से लौट रहे थे। लौटते वक्त मोरगा हसदेव पुल के पास नहाने उतर गए और सिद्धार्थ गहरे पानी में चले गए। ऋषभ ने अपने स्तर पर उन्हें ढूढने की कोशिश की पर पता नहीं चलने पर मोरगा पुलिस को सूचना दी। स्थानीय के अलावा बिलासपुर से गोताखोर टीम मौके पर पहुंची।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -