कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Big update in Katghora firing incident कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मास्टर माइंड भाजपा के महामंत्री शक्ति सिंह को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। कटघोरा के कसनिया क्षेत्र के एक मकान में हुए फायरिंग की घटना में पुलिस ने अब तक शूटर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार इस वारदात के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह की तलाश की जा रही थी। जिसे रायपुर में दबिश देकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
Big update in Katghora firing incident

गौरतलब है कि पिछले दिनों कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया में गोलीकांड की घटना हुई थी। कसनिया में रहने वाले सिकंदर मेमन के घर पर देशी कट्टे से दो राउंड फायरिंग की गयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गोली चलाने वाले आरोपी दुर्गेश पांडे को देर रात गिरफ्तार कर लिया था।
इस वारदात के बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर कोरबा से 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में इस गोलीकांड के पीछ शक्ति सिंह नामक शख्स की अहम भूमिका सामने आयी थी।
Big update in Katghora firing incident
भाजपा महामंत्री शक्ति सिंह ने ही 10 हजार रूपये में सुपारी देकर यूपी से शूटर कोरबा बुलवाया था। जांच में हुए इस खुलासे के बाद पुलिस मुख्य आरोपी शक्ति सिंह की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आज आरोपी को पुलिस की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी शक्ति सिंह भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी की कार्यकारिणी में महामंत्री है। मुख्य आरोपी बीजेपी नेता शक्ति सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस पूछताछ के बाद कटघोरा में हुए गोलीकांड के पीछे के पूरे षड्यंत्र का खुलासा होने की उम्मीद है।
मंत्री लखन देवांगन के साथ वायरल हुआ शक्ति सिंह का फोटो Big update in Katghora firing incident

बता दे की शक्ति सिंह भाजपा मंडल महामंत्री की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया में कोरबा विधायक एवं प्रदेश के मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ शक्ति सिंह की फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है जिसमें कांग्रेसी चटकारा लगाकर यह बोलने में नहीं चूक रहे की भाजपा गोलीबाज लोगों की संरक्षक है.
कुछ दिन पूर्व ही पाली में हुई गोली कांड में भी भाजपा नेताओं की संलकता सामने आई थी जिसमें खदान मे कब्ज़ा करने को लेकर आपसी विवाद में गोली चली थी और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी इस मामले में तात्कालिक जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के ऊपर कार्यवाही की गाज भी गिरी थी और उन्हें थोड़े समय में ही भाजपा जिला अध्यक्ष का पद गवाना पड़ गया था.