यूपी के सहारनपुर में दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई। जांच के दौरान पता चला कि, शंटिंग के दौरान ट्रैक के कांटे को चेक नहीं किया गया।
21 जुलाई, 2024 : राजस्थान के अलवर स्टेशन से करीब 1.5 KM दूर मालगाड़ी के 3 वैगन पटरी से उतर गए। यह घटना यार्ड से फर्टिलाइजर खाली करके निकलने के करीब 2 मिनट बाद ही हो गई। मामले की जांच अभी जारी है।
11 जुलाई, 2024 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। बिलासपुर रेल मार्ग के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई। मामले की जांच अभी जारी है।
ये सिर्फ 3 मामले हैं, जो पिछले 30 दिन से भी कम समय में हुए हैं। ज्यादातर में ट्रेनें डिरेल हुई हैं। देश में लगातार ट्रेन हादसे बढ़ रहे हैं। इनके बीच छत्तीसगढ़ में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रेलवे ट्रैक से दर्जनों की संख्या में ई-क्लिप निकली मिली है।
रायपुर-दुर्ग रूट पर क्लिप, हुक, पटि्टयां तक गायब
रायपुर-दुर्ग रूट पर भास्कर रिपोर्टर को सुपेला में रेलवे ट्रैक पर दर्जनों ई-क्लिप पटरी के पास पड़ी मिलीं। कई जगहों पर पटरी के बीच लगने वाली सपोर्ट पट्टी और हुक टाइट करने वाली पट्टियां तक गायब थीं। कुछ इतने ढीले थे कि, उन्हें निकाला जाए तो आसानी से निकल आएंगे। यह स्थिति महज 500 से 700 मीटर की दूरी पर ट्रैक की है





