प्रधानमंत्री मोदीजी कहते हैं कि मुझे गंगा मैया ने गोद ले लिया है। मैं कहूंगा कि गंगा मैया ने मुझे भी अपना लिया है। क्या मां अपने बेटों में भेदभाव करती है? मोदीजी वाराणसी में 10 साल रहे। अब मैं रहूंगा, अब मेरी बारी है। मोदीजी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए मैं भी यहीं से चुनाव लड़ रहा हूं। अगर मोदीजी कहीं और खड़े होते तो मैं भी वहां से चुनाव लड़ता। मेरा पूरा करियर खतरे में है। लेकिन फिर भी मैं रुकना नहीं चाहता। मैं देश को बचाने के लिए चुनाव में खड़ा हुआ हूं…ये शब्द हैं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय कैंडिडेट श्याम रंगीला के।
जी हां, श्याम रंगीला वहीं कॉमेडियन हैं, जो पीएम मोदी समेत कई नेताओं की बेहतरीन मिमिक्री करते नजर आते हैं। श्याम रंगीला का असली नाम श्याम सुंदर है। मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले श्याम बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ तीखी कॉमेडी के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब वे चुनाव में सीधे पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में हैं





