रायपुर : bank account freeze case कांग्रेस केंद्र सरकार और ईडी (ED), आईटी (Income Tax) समेत केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ खिलाफ हल्लाबोल करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने तानाशाही बताते हुये कहा था कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है,
bank account freeze case

इसीलिये बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अभूतपूर्व और क्रूर कदम उठाया है। यह कदम लोकसभा चुनावों से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है।
आज पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन bank account freeze case

कांग्रेस केंद्र के खिलाफ आज पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने के विरोध में पूरे प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने विपक्ष के दमन के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. राजधानी रायपुर में भी आयकर ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया जाएगा. सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग, स्थानीय नेता और विधायक अपने क्षेत्रों में करेंगे प्रदर्शन।




