खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस पर 5 साल के लिए बढ़ेगा बैन, पन्नू है इसका सरगना

- Advertisement -

नई दिल्ली : अमेरिका में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरूपतवंत सिंह पन्नू के संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के खिलाफ सरकार यूएपीए के तहत और पांच साल का बैन लगाने की तैयारी में है। नेशनल इंवेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने पन्नू और उसके संगठन एसएफजे के खिलाफ जांच जारी रखी थी, जिसमें एनआईए को इनके खिलाफ कुछ नए सबूत मिले हैं, जिसके बाद सरकार ने इस पर एक बार फिर से बैन लगाने की तैयारी कर ली है।

2019 में लगा था पहला बैन
एनआईए ने पन्नू और एसएफजे के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा केसों में छानबीन की है, जिसके चलते पंजाब और चंड़ीगढ़ स्थित पन्नू की संपत्ति को भी सील कर दिया गया था। एसएफजे को पहली बार 2019 में यूएपीए एक्ट के अंदर 5 साल के लिए बैन किया गया था। बुधवार को उसका 5 साल का बैन खत्म होने वाला है, ऐसे में सरकार नए सबूत मिलने के बाद बैन खत्म होने के पहले ही नया बैन लगाने की तैयारी में है। एजेंसी के अनुसार, पन्नू पंजाब और पूरे भारत में युवाओं को इंटरनेट के जरिए भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है और आतंकी घटनाओं में शामिल होने के लिए उकसाता है। वहीं पन्नू का संगठन भी सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करते युवाओं को भड़काने की कोशिश करता है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -