Raipur में शराब के युवक गिरफ्तार

- Advertisement -

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 12/06/2024 को थाना तिल्दानेवरा को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति मो.सा. पल्सर क्रं. CG04 PE 5174 में अवैध रूप से एक। गुलाबी रंग की बोरी में शराब बिक्री करने हेतु जा रहा है, सूचना तस्दीक रवाना हुआ नेवरा शराब दुकान के पास सिनोधा मार्ग नेवरा में एक व्यक्ति मो.सा. पल्सर क्रं. CG04 PE 5174 में एक गुलाबी रंग की बोरी में कुछ सामान रखा हुआ मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकडे़ गये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम दारासिंग जोशी पिता नारायण उम्र 34 वर्ष साकिन नेवराथाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग.का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से मोटर सायकल में रखे एक गुलाबी रंग की बोरी के अंदर 50 पौव्वा देशी मदिरा मशाला प्रत्येक पौवा में 180-180ml शराब भरी हुई कुल मात्रा 9.000 ब्लक लिटर कीमती 5500/रू एवं एक मो.सा. पल्सर क्रं. CG04 PE 5174 पुरानी ईस्तेमाली कीमती करीबन 30000/- को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.296/24 धारा-34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -