Accused commits suicide in Salman Khan’s house firing case: सलमान खान के घर फायरिंग केस के आरोपी ने आत्महत्या की, 6 दिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था

- Advertisement -

Accused commits suicide in Salman Khan’s house firing case: सलमान खान(Salman Khan) के घर पर फायरिंग करने वालों को हथियार देने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में बुधवार को आत्महत्या कर ली। आरोपी ने मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर से फांसी लगाई।

Accused commits suicide in Salman Khan’s house firing casse

Salman Khan
Salman Khan

 

- Advertisement -

पुलिस को 11 बजे सुबह फांसी की जानकारी मिली। हालांकि आरोपी अनुज के सुसाइड के समय की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उसको बेहद गंभीर हालत में सुबह पहले नजदीकी जी.टी. हॉस्पिटल ले जाया गया था। उस अस्पताल के डॉक्टर्स ने अनुज को सीएसएमटी स्थित सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल रेफर कर किया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 25 अप्रैल को अनुज हिरासत में लिया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया कराए थे। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं।

 

आत्महत्या करने वाला अनुज ट्रक हेल्पर था। वहीं दूसरा आरोपी सुभाष किसान है। दोनों आरोपियों पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -