कोरबा -(संतोष कुमार सारथी)कोरबा जिले के लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सतरंगा क्षेत्र में अकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम मोनू मंझवार पिता चैतराम मंझवार उम्र 16 वर्ष, सतरंगा पंडोपारा निवासी है, मृत परिजनों का कहना है कि अपने दोस्तों के साथ सतरंगा डुबान में नहाने गया था, इसी बीच अकाशीय बिजली बिजली गिरी और वह झुलस गया, सतरेगा सरपंच के द्वारा डायल 112 को सूचना दिया गया, आरक्षक 887 सुरेंद्रपाल कंवर एवं चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले ने जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





