नाले में कार के डूबने से सरकारी डॉक्टर की मौत, तो इधर बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की गई जान

- Advertisement -

बालोद/कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक डॉक्टर और दो युवकों की मौत हुई है. पहली घटना बालोद जिले से है. जहां कार अनियंत्रित होकर नाले में डूब गई. हादसे में कार चला रहे सरकारी डॉक्टर की मौत हो गई. दूसरी घटना कोंडागांव जिले की है. फरसगांव बड़े डोंगर मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -