दिव्यांग छात्रों से स्कूटी धुलवाने का वीडियो सामने आया, उमंग विशेष विद्यालय की अधीक्षक पर आरोप

- Advertisement -

 

कोरबा। कोरबा शहर के डिंगापुर क्षेत्र में संचालित उमंग विशेष विद्यालय सह छात्रावास से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिव्यांग छात्र अधीक्षक की स्कूटी की धुलाई और सफाई करते हुए देखे जा सकते हैं। आरोप है कि विद्यालय की अधीक्षक मीना सोनी द्वारा छात्रों से लगभग रोजाना अपने दुपहिया वाहन की धुलाई और सफाई कराई जाती है। बताया जा रहा है कि उमंग विशेष विद्यालय सह छात्रावास में करीब 50 दिव्यांग छात्र अध्ययनरत और निवासरत हैं। ऐसे में छात्रों से निजी वाहन की सफाई कराए जाने का मामला सामने आने के बाद विद्यालय की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उमंग विशेष विद्यालय सह छात्रावास का संचालन समाज कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा किया जाता है। मामले से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद अब यह देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करता है या नहीं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -