कोरबा नगर निगम की अफसर रूचि साहू की बदतमीजी से परेशान ठेकेदार यूनियन ने CM से की शिकायत,कार्यवाही नहीं हुई तो कामबंद आंदोलन

- Advertisement -

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) कोरबा नगर पालिका निगम के अफसर द्वारा ठेकेदार से बदजुबानी का एक मामला सामने आया है जिसमें ठेकेदार अंकुश मिश्रा ने इस बदजुबानी की शिकायत सीएम पोर्टल में की है मामला यहीं समाप्त नहीं होता बल्कि इस मामले को लेकर नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया है और रुचि साहू की शिकायत नगर पालिका निगम आयुक्त से लेकर सीएम तक की गई है अब देखना यह है कि युक्त इस मामले को गंभीरता से लेते हैं अथवा ठेकेदारों के हाथ सिफ़र ही लगेगा. ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष असलम खान द्वारा CM को लिखे पत्र में कहा है कि नगर पालिक निगम, कोरबा की कार्यपालन अभियंता (कोरबा जोन) सुश्री रूचि साहू द्वारा लगातार ठेकेदारों के साथ दुर्व्यव्यवहार एंव बत्तमीजी से बात की जा रही है। साथ ही उनके द्वारा ठेकेदारों द्वारा पूर्ण किए जा चुके अथवा चलित भुगतानों की फाईलों को भी कई दिनों तक बेवजह रोककर रखा जा रहा है। जब कभी कोई ठेकेदार समय लेकर या अपनी फाइलों के संबंध में रूचि साहू से बात करने जाते हैं तो वह उसे अपमानित करती है और इनकी बात करने की शैली भी बहुत ही अमर्यादित होती है। जिससे ठेकेदार स्वयं में अपमानित महसूस करते हैं।

- Advertisement -

रुचि साहू की इस तरह की बहुत सी शिकायतें सामने आती रहती है, परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अतः आपसे निवेदन है कि तत्काल इस घटनाक्रम पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करेंगें।

साकेत भवन कोरबा

अतः अगर कार्यवाही नहीं की जाती है तो छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन एवं नगर पालिक निगम कोरबा कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन आंदोलन हेतु बाध्य होंगे और समस्त निर्माण कार्य बंद किए जाएंगे। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी नगर पालिक निगम कोरबा विभाग की होगी।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -