कोरबा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज पुरानी बस्ती कोरबा में नन्हे मुन्ने बच्चों का एक विशाल जुलुस निकाल कर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम की पैदाइश दिन को और खुशनुमा बना दिया यह पुरानी बस्ती स्थित धनवार पारा मस्जिद से निकल कर पूरी बस्ती में गस्त करता हुआ सरकारी स्कूल मैदान मैं जाकर समाप्त हुआ.

मालूम होगी आगामी 26 अगस्त को हुजूर की आमद का जश्न मनाने के लिए मरकाजी सीरत कमेटी द्वारा जुलूस का एहतेमाम किया जाता है इसी कड़ी में मरकजी सीरत कमेटी के मातेहत कमेटी इत्तेहाद कमेटी द्वारा बच्चों का जुलूस आज 22 अगस्त को बड़े शान में शौकत से निकाल कर खीराजे अक़ीदत पेश की गई इस दरमियान पूरी बस्ती में गस्त करता हुआ शासकीय स्कूल प्रांगण में जाकर समाप्त हुआ जुलूस के दौरान अनेक लोगों ने बच्चों के लिए तरह-तरह की शिरनिया रखी गई थी वहीं कई लोगों ने गिफ्ट देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया इस दरमियान जुलूस के पूर्व परचम कुशाई की रस्म अदायगी की गयी परचम कुसई मदीना मस्जिद के पेश इमाम द्वारा किया गया इस दरमियान शाहिनूरी मस्जिद के सदर मोहम्मद आरिफ खान मेमन जमात के सरपरस्त मोहम्मद रफीक मेमन हाजी शकीर, बरकत खान,नौशाद खान, मिर्जा आसिफ बेग निशु, मोहसिन मेमन सहित वरिष्ठ जन मौजूद थे.





